अन्य

हरियाणा विधानसभा सत्र : कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सरकार की नीति‍यों का क‍िया समर्थन

jantaserishta.com
11 March 2025 8:28 AM IST
हरियाणा विधानसभा सत्र : कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और राज्यमंत्री गौरव गौतम ने सरकार की नीति‍यों का क‍िया समर्थन
x
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विधायकों ने अपनी राय रखी। इस दौरान हरियाणा के राज्यमंत्री गौरव गौतम और कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए सरकार की नीतियों का समर्थन व विपक्ष की आलोचना की।
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में स्पष्ट रूप से सरकार का विजन रखा गया है, और इस पर सदन में सभी विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए सभी ने अपने विचार साझा किए। एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) मामले पर उन्होंने कहा कि यह एक पुराना मुद्दा है और इसका फैसला पहले ही हो चुका है।
गौतम ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता की मांग के साथ राज्य सरकार खड़ी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पूरी तरह से उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व निर्णय लेता है तो वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं। विपक्ष के नेता के चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक अपने नेता का चयन नहीं कर पाई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर गौतम ने कहा कि जब कांग्रेस अपने अंदर का फैसला नहीं कर पा रही है, तो वह जनता के लिए क्या कर पाएगी?
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने दादूपुर नलवी मामले में जवाब नहीं आने पर प्रिविलेज मोशन लाने की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर कदम प्रदेश के हित में उठाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से जवाब चाहते हैं, जबकि सरकार वही जवाब देगी जो उचित है। एसवाईएल पर अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर काफी काम किया है।
उन्होंने एसवाईएल को राज्य की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि इसे मिलजुलकर सुलझाना चाहिए, ताकि हरियाणा का पानी का संकट हल हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story