अन्य
हरियाणा विधानसभा चुनाव : टिकट वितरण को लेकर हरियाणा भाजपा की छोटी टोली की होगी बैठक
jantaserishta.com
24 Aug 2024 8:31 AM IST

x
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। टिकट वितरण को लेकर हरियाणा भाजपा की छोटी टोली की बैठक होगी। बैठक में टिकट वितरण के लिए पैनल पर अंतिम चर्चा होगी।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले हरियाणा भाजपा छोटी टोली की बैठक होगी। बैठक में टिकट वितरण पर अंतिम चर्चा होगी। इस पैनल में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगने के बाद इसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा और फिर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चर्चा की गई और सभी सीटों के पैनल तैयार किए गए। यह बैठक भाजपा टिकट वितरण को लेकर अहम मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए एक अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर और नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





