अन्य
नेशनल हेराल्ड मामले में हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
jantaserishta.com
3 May 2025 8:21 AM IST

x
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को नोटिस भेजा गया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
हरीश रावत ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस भेजने को लेकर कहा, "कोर्ट ने क्या किया है, उस पर कोई विवाद नहीं करना चाहता, लेकिन जिस तरीके से निर्लज्जतापूर्वक जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह निंदनीय है। बाकी जो कोर्ट का मामला है, उसे कोर्ट में देखा जाएगा।"
जाति जनगणना को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, "इतने साल से वे बैठे रहे हैं। हम इतने साल से लगातार मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी इतने साल से लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने संसद में यह मुद्दा उठाया। हमारे अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।"
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, "राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के समय लगातार जाति जनगणना को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। आज चाहे सरकार उन्हें क्रेडिट दे या नहीं, कांग्रेस लोगों की सामाजिक न्याय की मांग करती आई है। हालांकि लोगों को यह भी जानना है कि कहीं जाति जनगणना कराने की यह घोषणा कोई जुमला तो नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें बताया गया कि लगातार 11 वर्षों तक केंद्र सरकार द्वारा ठुकराए जाने के बाद अब कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही मांग जाति आधारित जनगणना को आखिरकार मोदी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस फैसले को कांग्रेस ने अपनी नीति की जीत बताते हुए सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





