अन्य

झारखंड के दुमका में सड़क के किनारे मिली युवती की अधजली लाश

jantaserishta.com
9 Aug 2024 3:08 PM IST
झारखंड के दुमका में सड़क के किनारे मिली युवती की अधजली लाश
x
दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की अधजली लाश बरामद हुई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बताया गया कि मसानजोर से पश्चिम बंगाल के बीरभूम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे कुछ लोगों ने युवती की अधजली लाश देखी तो पुलिस को जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट आए, लेकिन कोई मृतका की पहचान नहीं कर पाया।
जिस जगह पर शव बरामद हुआ है, वह जंगल के पास स्थित है। संभावना जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए अधजले शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।
जानकारी जुटाई जा रही है कि आसपास के इलाके से कोई युवती लापता तो नहीं है। जिले के अन्य थानों को भी सूचना दी गई है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पास की पंचायत के मुखिया और इलाके के प्रमुख लोगों को भी जानकारी दी गई है, ताकि लाश की शिनाख्त हो पाए। मामले में विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story