अन्य

जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती: मायावती

jantaserishta.com
15 Oct 2024 9:59 AM IST
जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती: मायावती
x
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहराइच की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाई गयी होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती।
बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि यूपी के बहराइच जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिन्ताजनक है। ऐसे हालात के लिए शासन-प्रशासन की नीयत व नीति पक्षपाती नहीं बल्कि पूरी तरह से कानूनवादी होना चाहिए ताकि संबंधित मामला गंभीर न हो और यहां शान्ति व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।
उन्होंने आगे लिखा कि त्योहार कोई भी व किसी मजहब का हो, शान्ति व्यवस्था सरकार की पहली जिम्मेदारी है। ऐसे अवसर पर विशेष प्रबंध जरूरी हैं। यदि ऐसी जिम्मेदारी निभाई गई होती तो बहराइच की घटना कभी भी घटित नहीं होती। सरकार हर हाल में अमन-चैन व लोगों के जान-माल व मजहब की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
बता दें, उत्तर प्रदेश के बहराइचमें रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी की घटना हुई। बहराइच में हुए बवाल में एक युवक की जान चली गई।
आरोप है कि रामगोपाल की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में भड़की हिंसा के बाद पूरे इलाके में फोर्स तैनात है। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रभावित इलाकों में आधार कार्ड देखकर ही एंट्री दी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story