अन्य
गुजरात : सुनीता विलियम्स की वापसी पर परिवार और गांव वाले खुश, सभी बेसब्री से कर रहे इंतजार
jantaserishta.com
18 March 2025 8:25 AM IST

x
अहमदाबाद: नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मंगलवार को धरती पर वापस आएंगी। इस खबर के बाद सुनीता के परिवार और उनके गांव वालों में खुशी का माहौल है। सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के वापसी की खबर पर उनके रिश्ते में बड़े भाई दीपक रावल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, "सुनीता विलियम्स के वापसी की खबर सुनकर परिवार में सभी खुश हैं। हमें लगता था कि पिछले नौ महीने से वह लड़की परेशान थी, लेकिन वो बहुत हिम्मत वाली है। पूरे परिवार के लोग उसके लिए बहुत चिंतित थे।"
बचपन की बातों को याद करते हुए उन्होंने बताया, "सारी जिंदगी हम और उनके पिताजी साथ में रहे हैं। अमेरिका जाने के बाद वे लोग जब-जब भारत आए, हमारे घर पर रुके। बचपन से ही सुनिता निडर थी। हमें एक बात याद है कि जब बचपन में उसे ऊंट पर बिठाया गया, तो वह ऊंट के ऊपर से उतर ही नहीं रही थी, किसी तरह उसे उतारा गया।"
एक अन्य किस्से को याद करते हुए उन्होंने बताया, "सुनीता जब लश्कर के अंदर सर्विस कर रही थी, तो उस समय कुछ दिन के लिए भारत आई थी। वो हमारे साथ घूमने उदयपुर गई और रात में वो होटल से बाहर निकल गई। मैं बहुत परेशान हुआ। जब वो बाद में घूमते हुए आई, तो मैंने उससे नए शहर में बाहर जाने को लेकर सवाल किया। तो उसने बताया, मैं लश्कर में काम करती हूं और किसी चीज से घबराती नहीं हूं। आप पुरुष लोग बाहर जा सकते हैं, लेकिन कोई महिला नहीं जा सकती? उसने उस समय मैसेज दिया था कि हम लेडिज आगे जाएंगे और दुनिया को बताएंगे।"
उन्होंने बताया, "सुनिता पर आज हमें बहुत गर्व महसूस होता है। हमें लगता है कि ऐसी बहन हमें मिली है, उस पर हमें और पूरे गांव को गौरव है। उन्हें भारत और अपने गांव से बहुत लगाव है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





