अन्य

जीआरपी ने डीडीयू जंक्शन पर युवक के पास से 25 लाख की नकदी बरामद की

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:16 AM IST
जीआरपी ने डीडीयू जंक्शन पर युवक के पास से 25 लाख की नकदी बरामद की
x
चंदौली: जीआरपी ने रविवार को एक युवक के पास से पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में वह नकदी को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बता सका।
आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी आलोक कुमार दुबे के रूप में हुई है। वह वाराणसी से पश्चिम बंगाल नकदी लेकर जा रहा था। बरामद रुपये की जानकारी जीआरपी ने आयकर विभाग को दे दी है।
प्रयागराज अनुभाग के सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रविवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम डीडीयू रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर सघन चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आलोक कुमार दुबे बताया। साथ ही कहा कि वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है। उसके पास एक बैग था, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 25 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इतनी धनराशि रखने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की गई, तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जरूरी कार्रवाई का जी रही है। अभी तक की पूछताछ से पता चला है कि ये हवाला का पैसा है। आलोक इस पैसे को बनारस से लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था।
बता दें कि जीआरपी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ ही एसआई जितेंद्र कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल अनूप कुशवाहा शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story