अन्य

ग्रेनो प्राधिकरण ने 76 नए यूनिपोल के लिए निकाले टेंडर, 97 करोड़ रुपए की होगी आमदनी

jantaserishta.com
6 Aug 2024 9:10 AM IST
ग्रेनो प्राधिकरण ने 76 नए यूनिपोल के लिए निकाले टेंडर, 97 करोड़ रुपए की होगी आमदनी
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 76 नए यूनिपोल के लिए टेंडर निकाल दिए हैं। इन यूनिपोल पर पहली बार क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। सात साल के लिए यूनिपोल का आवंटन किया जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सात साल में लगभग 97 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होने का आकलन है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर में लगे अवैध यूनिपोल को हटाने और नए यूनिपोल का टेंडर करके नए सिरे से आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने नए यूनिपोल की लोकेशन के टेंडर निकाल दिए हैं। पांच साल बाद यूनिपोल के टेंडर हुए हैं।
एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि 76 नए यूनिपोल के लोकेशन चिन्हित किए गए। इनके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। सर्वाधिक कीमत की बिड लगाने वाले को यूनिपोल आवंटित किए जाएंगे। यूनिपोल के टेंडर की डिटेल और यूनिपोल की लोकेशन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है।
उन्होंने बताया कि लोकेशन के आधार पर इन 76 यूनिपोल के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इन सभी यूनिपोल का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को सात साल में लगभग 97 करोड़ रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है। चयनित कंपनियां सात साल के लिए इन यूनिपोल पर विज्ञापन लगा सकेंगी।
प्राधिकरण ने यूनिपोल की डिजाइन को आकर्षक बनाने के प्रयास किए हैं। हालांकि, यूनिपोल के आकार व डिजाइन प्राधिकरण के मानकों के हिसाब से ही होंगे। ये यूनिपोल एक जैसे रंग के होंगे। डिजाइनर फ्रेम लगाए जाएंगे। क्यूआर कोड से हर यूनिपोल के लोकेशन का रिकॉर्ड होगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यूनिपोल के टेंडर की प्रक्रिया अगस्त माह में पूरी कर ली जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story