अन्य

ग्रेटर नोएडा : प्रेमिका से छेड़छाड़ पर किराएदार ने की थी मकान मालिक की हत्या, गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:29 AM IST
ग्रेटर नोएडा : प्रेमिका से छेड़छाड़ पर किराएदार ने की थी मकान मालिक की हत्या, गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: सेंट्रल नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बुधवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। मामला इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा स्थित संजय विहार कॉलोनी का है, जहां एक मकान मालिक की हत्या उसके किराएदार ने कर दी थी। पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 25 जनवरी की रात की है, जब मकान मालिक दिनेश गौर, जो दिल्ली के कुंडली में एक क्लीनिक चलाते थे, अपने मकान पर आए थे। शराब के नशे में धुत दिनेश ने तीसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को अपने कमरे में बुलाया।
दोनों के कमरे में आने के बाद मृतक दिनेश बार-बार इम्तियाज को अलग-अलग बहानों से बाहर भेजने लगा और इस दौरान उसकी प्रेमिका से छेड़छाड़ करने लगा।
जब इम्तियाज कमरे में लौटा और उसने देखा कि दिनेश उसकी प्रेमिका से छेड़छाड़ कर रहा है, तो वह आग बबूला हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद इम्तियाज ने वहां पड़े हथौड़े से दिनेश पर वार कर दिया। इस हमले में दिनेश की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी और उसकी प्रेमिका मौके से फरार हो गए। इसी बीच पुलिस ने दिनेश का शव उसके मकान से बरामद किया। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने सोमवार को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दो टीम का गठन भी किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story