अन्य
ग्रेटर नोएडा : जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले जाम से बचने की तैयारी
jantaserishta.com
29 Nov 2024 8:39 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट से अगले साल उड़ान शुरू करने की तैयारी है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी एयरपोर्ट तक आसानी से जा सकें, उनको ट्रैफिक जाम नहीं झेलना पड़े, इसकी तैयारी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जुट गया है।
प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क का चौड़ीकरण करा रहा है। प्राधिकरण 27 किलोमीटर सड़क में से 8 किलोमीटर के चौड़ीकरण का कार्य पहले ही पूरा करा चुका है, अब नौ किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।
इसके लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जनवरी में काम शुरू करने की तैयारी है। यहां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा फेज थ्री और गाजियाबाद के हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और बढे़गा।
इससे निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने 130 मीटर रोड को चौड़ा कराने को निर्णय लिया। इस पर काम शुरू हो चुका है। इसे अलग-अलग फेज में बनाया जा रहा है।
पहले फेज का काम पूरा हो चुका है, जिसके अंतर्गत 8 किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण पूरा हो गया है। दूसरे फेज का काम जनवरी में शुरू करने की तैयारी है। इस बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। काम शुरू होने से पूरा होने तक 6 माह लगेंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस फेज में 9 किलोमीटर चौड़ीकरण का कार्य होगा। कार्य शुरू होने के बाद छह माह लगेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है।
उन्होंने बताया कि अगले फेज में शेष 10 किलोमीटर के कार्य को संपन्न कराया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





