अन्य
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:32 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश सोनू उर्फ निजाम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बसंतपुर बांगर जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान हुई।
पुलिस को एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह रुकने की बजाय भागने लगा। पीछा किए जाने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान सोनू उर्फ निजाम के रूप में हुई, जो कस्बा और थाना खेकड़ा, बागपत का निवासी है। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सोनू उर्फ निजाम पर आरोप है कि उसने वर्ष 2022 में अपने आठ साथियों के साथ मिलकर थाना दादरी क्षेत्र के केएमपी पर एक ट्रक लूटने की घटना को अंजाम दिया था।
इस मामले में अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सोनू उर्फ निजाम पिछले तीन वर्षों से फरार था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं और उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई थी।
पुलिस ने आरोपी को कई बार पकड़ने की कोशिश थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





