अन्य

ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

jantaserishta.com
9 Nov 2024 8:24 AM IST
ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने कुछ दिन पहले ही एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ओमेक्स गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर ओमिक्रोन-3 की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। पुलिस के इशारे पर भी स्कूटी सवार नहीं रूका तो पुलिस ने पीछा शुरू किया। भागने के क्रम में आरोपी स्कूटी सहित फिसलकर गिर गया।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
घायल बदमाश की पहचान दिलावर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश दिलावर हुसैन के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं, एक स्कूटी भी जब्त की गई।
पुलिस ने बताया कि दिलावर हुसैन शातिर किस्म का अपराधी है। उससे पास से बरामद स्कूटी की चोरी 6 नवंबर को एडवोकेट कॉलोनी के सामने से की गई थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ दिन पहले हुई लूटकांड के बाद से पुलिस इस आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को इस बदमाश को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story