अन्य

ग्रेटर नोएडा : 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 May 2025 8:37 AM IST
ग्रेटर नोएडा : 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश आमिर उर्फ चिप्पड़ उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बिजली घर तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से हैबतपुर गेट की ओर से आता दिखा। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेज रफ्तार से शाहबेरी की ओर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया, इसी दौरान आगे जाकर तिराहे पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल बदमाश की पहचान आमिर उर्फ चिप्पड़ उर्फ अन्नू के रूप में की गई। वह गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अलबीनगर मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद नकदी छिनतई से प्राप्त हुई थी।
पुलिस पूछताछ में आमिर ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों नकीब उर्फ हासिम और सोनू के साथ मिलकर एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी और चेन स्नैचिंग करता था। नकीब पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
आमिर गौर सिटी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story