अन्य

ग्रेटर नोएडा : लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Dec 2024 8:30 AM IST
ग्रेटर नोएडा : लूट के मामले में वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश अपने साथियों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके दो साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं और जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी के बीच झट्टा शमशान घाट को जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ हुई। लूट के मामले में वांछित आरोपी सूरज (25) को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद बाइक थाना नालेज पार्क से चोरी की गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया है कि 12 अक्टूबर को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी और दो मोबाइल फोन लूटकर भाग गये थे। पुलिस ने 27 अक्टूबर को उसके साथी जीतू को लूटी हुई अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ में और आरोपी राजा उर्फ मुकेश को चोरी की मोटर साइकिल के साथ 9 दिसंबर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने बताया है कि सूरज जिला बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल गाजियाबाद जिले के थाना बापूधाम इलाके में संजय नगर में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story