अन्य
ग्रेटर नोएडा: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 March 2025 8:41 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बदमाश के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना इकोटेक प्रथम की पुलिस आज एएमआर मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक मोड़कर एएमआर मॉल के पीछे पुस्ते की ओर भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाश की पहचान अंकुश (20) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला है। जांच में पता चला कि अंकुश थाना इकोटेक प्रथम में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखे कारतूस और एक एफजेड बाइक बरामद की। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





