अन्य
ग्रेटर नोएडा : दबंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
jantaserishta.com
13 Nov 2024 8:09 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की एवीजी हाइट सोसाइटी मार्केट में आधा दर्जन दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। दबंगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद जमीन पर पड़े युवक की लाठी-डंडे से भी पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश कर रही है।
सूरजपुर थाना क्षेत्र के जीटा 1 सेक्टर में स्थित एवीजी हाइट सोसाइटी में मंगलवार देर शाम जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अमिश नाम का एक युवक सोसाइटी की मार्केट में सेविंग कराने के लिए आया था। उसने वहीं पर बनी पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। इस दौरान वहां पर सकीपुर गांव का कृष्ण भी आ गया। बाइक हटाने को लेकर कृष्ण और अमिश के बीच विवाद हो गया।
इस दौरान दोनों में बहस होने लगी और यह विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्ण और उसके आधा दर्जन दोस्तों ने अमिश को पीटना शुरू कर दिया। युवक के साथ उन लोगों ने जमकर मारपीट की। उन्होंने युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। जब युवक बदहवास होकर नीचे गिर गया तो एक युवक उसे डंडे से पीटता रहा।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने इस मामले को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लिया और साकीपुर के रहने वाले कृष्ण नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





