अन्य

ग्रेटर नोएडा : गीले कूड़े के निस्तारण के लिए अस्तौली में बनेगा 300 टीपीडी का बायो सीएनजी प्लांट

jantaserishta.com
12 April 2025 8:53 AM IST
ग्रेटर नोएडा : गीले कूड़े के निस्तारण के लिए अस्तौली में बनेगा 300 टीपीडी का बायो सीएनजी प्लांट
x
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के गीले कूड़े से न केवल ईंधन बनेगा, बल्कि इससे प्राधिकरण को आमदनी भी होगी।
प्राधिकरण ने अस्तौली गांव में लगभग 11.5 एकड़ भूमि रिलायंस बायो एनर्जी को लीज पर देकर वहां 300 टन प्रतिदिन (टीपीडी) क्षमता वाले बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू करा दिया है। इस प्लांट का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह प्लांट गीले कूड़े को प्रोसेस कर उससे बायो सीएनजी गैस तैयार करेगा, जिसका उपयोग वाहनों के ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। इससे न केवल शहर में कूड़े के निस्तारण की समस्या हल होगी, बल्कि स्वच्छता मिशन को भी मजबूती मिलेगी।
प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देशन में इस परियोजना को अमलीजामा पहनाया गया है। प्राधिकरण की ओर से गीले कूड़े के निस्तारण के लिए 300 टीपीडी क्षमता वाले प्लांट के लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी की गई थी। रिलायंस बायो एनर्जी ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया और सितंबर 2024 में उसे यह परियोजना सौंपी गई। मार्च 2025 में इस संबंध में कंपनी के साथ औपचारिक समझौता किया गया।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. के अनुसार, इस प्लांट की स्थापना पर प्राधिकरण को कोई खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा। इसके विपरीत, कंपनी द्वारा हर टन कूड़ा प्रोसेस करने पर प्राधिकरण को 225 रुपए की रॉयल्टी भी दी जाएगी।
अनुमान है कि यह प्लांट करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा और पूरी क्षमता से कार्य करना शुरू कर देगा। सीईओ रवि कुमार ने कहा कि इस पहल से गीले कूड़े के निस्तारण की समस्या खत्म होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। साथ ही, बायो सीएनजी उत्पादन से शहर में हरित ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और प्राधिकरण को सतत आमदनी का स्रोत मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story