अन्य
नवरात्रि में यूपी के सभी देवी मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन
jantaserishta.com
24 Sept 2024 8:37 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग आगामी नवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी में जुट गया है। राज्य के सभी देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में विविध सांस्कृतिक आयोजन करवाए जाएंगे।
प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान "मिशन शक्ति" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता के साथ प्रदेश में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।
संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार आगामी शारदीय नवरात्रि में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक सूबे के देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों का वृहद प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा अष्टमी और नवमी के मौके पर प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन के लिए गतवर्ष की भांति प्रत्येक जनपद में जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय समिति का गठन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपद में चयनित देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में स्थानीय लोक कालाकारों, भजन मंडलियों, कीर्तन मंडलियों का चयन अपनी अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। जिसका समन्वय संस्कृति विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया जाएगा।
समस्त कार्यक्रम "मिशन शक्ति" के अनुरूप स्थानीय जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों का चयन संस्कृति विभाग की ई-डायरेक्ट्ररी से किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





