अन्य

झाबर सिंह के बयान पर बरसे गोविंद सिंह डोटासरा, कहा- संविधान को नहीं मानती भाजपा

jantaserishta.com
15 July 2024 5:10 PM IST
झाबर सिंह के बयान पर बरसे गोविंद सिंह डोटासरा, कहा- संविधान को नहीं मानती भाजपा
x
जयपुर: राजस्थान सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के तीन बच्चों वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झाबर सिंह के बयान का जिक्र कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि पीएम मोदी 400 पार सीटें इसलिए चाहते हैं कि वह संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म कर सकें। राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह ने अपने बयान से इस बात की पुष्टि कर दी है।”
कांग्रेस नेता ने झाबर सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने साफ कर दिया है कि केंद्र या राज्य सरकार इस तरह का कानून लाने जा रही है, जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे होंगे। उनको सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है। अभी तक कोई कानून लाया नहीं गया है, लेकिन झाबर सिंह का ये बयान निंदनीय है। वह अपने बयान से भाजपा और आरएसएस की सोच को पेश कर रहे हैं, क्योंकि वह संविधान को मानने वाले लोग नहीं हैं।
उन्होंने संविधान की बात करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने लोगों को हर एक चीज का अधिकार दिया है। ऐसे मेें लोगों के अधिकारों को कैसे समाप्त कर सकते हैं। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं, वे आरएसएस के संविधान में यकीन रखते हैं, इसलिए जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं दिया।
गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव में मिली हार को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हाल में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जनता ने वहां भी भाजपा को नकार दिया है और राजस्थान में पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। मेरा मानना है कि वह ऐसे बयान देकर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। संविधान को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता है।
दरअसल, राजस्थान सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक बयान में कहा कि अगर किसी के दो या तीन बच्चे होंगे तो उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पाएगा। झाबर सिंह खर्रा के बयान पर प्रदेश में जमकर बयानबाजी हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story