अन्य

मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

jantaserishta.com
9 April 2025 8:03 AM IST
मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। राज्यपाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत की संसद, यानी देश की जनता ने वक्फ विधेयक को पारित किया है और यदि कोई निहित स्वार्थी समूह जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे प्रयासों को सख्ती से दबाया जाना चाहिए और कोई भी समूह जो समाज में हिंसा फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजभवन मीडिया सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "माननीय राज्यपाल ने वक्फ विधेयक पारित होने के बाद मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा की। भारत की संसद ने - यानी देश की जनता ने - इस विधेयक को पारित किया। यदि कोई निहित स्वार्थी समूह जानबूझकर अशांति फैलाता है तो उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रयासों को सख्ती से दबाया जाना चाहिए।"
पोस्ट में आगे लिखा, "हाल ही में श्री रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया गया - जिससे यह साबित हुआ कि बंगाल के लोगों में सद्भाव है और प्रशासन, राजनीतिक दल, मीडिया, आम लोग और सभी दलों ने मिलकर काम किया है। इस सद्भाव को नष्ट करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से विरोध किया जाना चाहिए। माननीय राज्यपाल ने राज्य सरकार को हिंसा रोकने के लिए तत्काल और ठोस कार्रवाई करने तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story