अन्य

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो की बैठक में सरकारी कार्य रिपोर्ट पर चर्चा

jantaserishta.com
1 March 2025 8:39 AM IST
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो की बैठक में सरकारी कार्य रिपोर्ट पर चर्चा
x
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो ने शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में सरकारी कार्य रिपोर्ट के मसौदे पर चर्चा की, जिसे राज्य परिषद चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी के तीसरे पूर्णाधिवेशन में विचार-विमर्श के लिए प्रस्तुत करने की योजना बना रही है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में कहा गया है कि पिछले वर्ष शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने पूरी पार्टी और देशभर के विभिन्न जातीय लोगों का नेतृत्व करते हुए आर्थिक और सामाजिक विकास के प्रमुख लक्ष्यों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। चीन का आर्थिक संचालन आम तौर पर स्थिर रहा है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को स्थिर और लगातार रूप से आगे बढ़ावा दिया गया है, समग्र सामाजिक स्थिति स्थिर बनी हुई है और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण ने नए और ठोस कदम उठाए हैं।
बैठक में जोर देते हुए कहा गया है कि यह वर्ष 14वीं पंचवर्षीय योजना का अंतिम वर्ष है। हमें अच्छी तरह सरकारी काम करने चाहिए, केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन की व्यवस्था के अनुसार नई विकास अवधारणा को पूरी तरह और सही ढंग से लागू करना चाहिए, विकास के नए पैटर्न के निर्माण में तेजी लानी चाहिए, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूती से बढ़ावा देना चाहिए, सुधारों को और व्यापक रूप से गहरा करना चाहिए, बाहरी दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना चाहिए और एक आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story