अन्य

अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में बन जाएगी सरकार : सुधीर मुनगंटीवार

jantaserishta.com
27 Nov 2024 8:14 AM IST
अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में बन जाएगी सरकार : सुधीर मुनगंटीवार
x
मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री और सरकार गठन को लेकर अपनी बातें रखी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि हर चुनाव के बाद सरकार बनाने में कुछ समय लगता है। कितना भी बहुमत आने दो, सरकार बनाने में कुछ समय लगता ही है। हमारे बीच किसी तरह की कोई अड़चन नहीं है। बहुत देर हुई, यह कहना गलत है। आने वाले पांच से छह दिनों में सब बातें साफ हो जाएंगी। मुख्यमंत्री कौन होगा, सब कुछ साफ हो जाएगा और सरकार भी बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठा केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला लेगा। यह मेरे तय करने का काम नहीं है। जहां उचित होगा, वहां शपथ ग्रहण समारोह होगा।
यह चर्चा है कि कुछ कार्यकर्ता और विधायकों की इच्छा है कि एक बार फिर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें और ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला हो, इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के फॉर्मूले की चर्चा हमारे पास नहीं आती। बड़े नेता तय करते हैं, उनके पास क्या फार्मूला है। उसके बारे में हमें पता नहीं।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाया जा रहा है और मनाना भी चाहिए। देश को आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प है। हजारों शहीदों ने प्राणों की आहुति भारत माता के चरणों में देकर अपने परिवार की चिंता नहीं की। यह देश मेरा परिवार है, मेरा देश उन्नति-प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए, इस भाव से काम किया है। हम संविधान पर चलेंगे। लेकिन, हमारे यहां अड़चन है कि दुनिया संविधान पर चले। लेकिन, मैं नहीं चलूंगा, कई नेताओं में ये जो आदत है, वो बदलनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस से संविधान को हमेशा से खतरा रहा है। खुद ये संविधान बचाओ सम्मेलन कर रहे है, संविधान को सबसे ज्यादा ठेस किसी ने पहुंचाया है तो वो कांग्रेस है। अंबेडकर जी का अपमान हमेशा से कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस हमेशा से जलता घर है, जो जाएगा, वो जल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story