अन्य

कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं पर जवाब दे सरकार: सचिन पायलट

jantaserishta.com
9 July 2024 5:44 PM IST
कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं पर जवाब दे सरकार: सचिन पायलट
x
टोंक: कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। इसको लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, घाटी में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कठुआ आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि, "घाटी में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन सरकार सदन में दावा करती है कि यहां पर सब कुछ ठीक है और स्थिति नियंत्रण में है।"
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि " मुझे आश्चर्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सितंबर से पहले जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया है। लेकिन सीमा पार से आतंकियों ने हमारे नौ जवानों को शहीद कर दिया। जवानों पर घात लगाकर हमले हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को जवाब देना पड़ेगा। "
सचिन पायलट ने आगे कहा कि सेना के जवानों पर हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार को कुछ करना पड़ेगा। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार अपना स्पष्टीकरण दें और सख्ती से कार्रवाई भी करे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने पांच दिनों के अंदर दूसरी बात हमला किया है। 8 जुलाई को सेना के ट्रक पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए, जबकि अन्य पांच जवान घायल हो गए।
प्रदेश में बढ़ रहे अवैध बजरी खनन को लेकर उन्होंने कहा कि बजरी के मामले में सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए। कहीं अगर कोई गैरकानूनी काम हो रहा है और उनके खिलाफ सख्ती नहीं होगी, तो उनका साहस बढ़ेगा। मैं तो सरकार से आग्रह करता हूं कि अगर कहीं भी गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैंं, तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग सदन के अंदर और बाहर मांग करेंगे कि अवैध खनन न हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story