अन्य

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी : तारिक अनवर

jantaserishta.com
6 May 2025 8:46 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी : तारिक अनवर
x
नई दिल्ली: राफेल पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को करीब दो हफ्ते हो गए हैं और अभी तक सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है। जबकि, सरकार को चाहिए था कि इस मामले में तत्काल रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करती। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से सोमवार को बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां तक अजय राय के राफेल वाले बयान की बात है तो उन्होंने बस मॉडल पेश कर सरकार को याद दिलाने की कोशिश की है कि आपके पास राफेल है, आपके पास सारे संसाधन हैं, हम रक्षा और सुरक्षा पर अरबों खर्च कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल ऐसी परिस्थितियों में किया जाना चाहिए।
अजय राय ने राफेल पर बयान देकर सेना का मनोबल गिराया। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा से देश सवाल कर रहा है कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। चूक होने के बाद देश चाह रहा था कि सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। लेकिन, अभी तक तो कुछ ऐसा भी देखने को नहीं मिला है। आतंकवादी हमारे घर में घुसते हैं और पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम देकर हमारे निर्दोष लोगों को मार कर चले जाते हैं और हम बस बीते दो सप्ताह से कार्रवाई करेंगे, सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें ही कर रहे हैं।
पाकिस्तान को लेकर बाबा रामदेव के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान से सुपारी ले रखी है। पाकिस्तान भारत में हिन्दुओं और मुसलमानों को बांटना चाहता है, ताकि अपनी गतिविधियां आसानी से चला सके। बाबा रामदेव भी इसे अंजाम दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा रामदेव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि औरंगजेब और बाबर की 20 करोड़ से ज्यादा संतान हो गई है, इसलिए पहलगाम जैसा आतंकी हमला हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story