अन्य

बिहार में डीके टैक्स के सहारे चल रही सरकार, वसूली गैंग सक्रिय : तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
11 Jan 2025 8:32 AM IST
बिहार में डीके टैक्स के सहारे चल रही सरकार, वसूली गैंग सक्रिय : तेजस्वी यादव
x
पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा की बिहार में डीके टैक्स के सहारे सरकार चल रही है। ना तो मुख्य सचिव की चल रही ना ही डीजीपी की चल रही है।
उन्होंने कहा कि एक रिटायर्ड अधिकारी बिहार के पूरे सिस्टम को चला रहा है। बिहार में पूरी तरह से वसूली हो रही है। अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हेराफेरी का खेल चल रहा है। काबिल अधिकारियों को साइडलाइन कर दिया गया है। बिहार में अब केवल वसूली गैंग सक्रिय है।
तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायक आलोक मेहता के घर हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा की जैसे-जैसे चुनाव आएगा ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाई विपक्ष के लोगों पर तेज होगी।
वहीं तेजस्वी यादव ने अपने उस बयान पर आज सफाई दी, जिसमे उन्होंने इंडी अलायंस खत्म होने की बात कही थी। तेजस्वी ने कहा क‍ि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। मेरा बयान दिल्ली चुनाव के संदर्भ में था। बिहार में इंडी अलायंस पूरी तरह से कायम है और रहेगा।
तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले वोटरों की संख्या में हुई वृद्धि को लेकर कहा कि चुनाव से पहले ये सब होता ही है। नाम जोड़ा और हटाया जाता है। महाराष्ट्र में भी तो ये हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story