अन्य

युगांडा में इबोला वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने बनाया आइसोलेशन सेंटर

jantaserishta.com
4 Feb 2025 8:13 AM IST
युगांडा में इबोला वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने बनाया आइसोलेशन सेंटर
x
कंपाला: युगांडा की राजधानी कंपाला में इबोला वायरस के प्रकोप के बाद सरकार ने एक आईसोलेशन और उपचार केंद्र स्थापित किया है। यह सुविधा मुलागो नेशनल रेफरल अस्पताल में बनाई गई है और इसमें 84 बिस्तर हैं।
इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विश्व बैंक के सहयोग से विकसित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी हेनरी क्योबे बोसा ने बताया कि यह केंद्र सूडान इबोला वायरस रोग (एसवीडी) के संदिग्ध और पुष्ट मामलों का प्रबंधन करेगा। उन्होंने कहा कि यहां एक राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा टीम तैनात की गई है, जो पहले से प्रशिक्षित है और मरीजों की देखभाल के लिए तैयार है।
इसके अलावा, एमबाले में भी एक अलगाव केंद्र बनाया जा रहा है, जो जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। इबोला के इस प्रकोप की घोषणा तब की गई, जब पिछले हफ्ते 32 वर्षीय एक नर्स की इस बीमारी से मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मृतक के संपर्क में आए 45 लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। सरकार ने जनता से शांत रहने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि स्थिति नियंत्रण में है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, युगांडा में पिछला इबोला प्रकोप सितंबर 2022 में शुरू हुआ था और जनवरी 2023 में समाप्त हुआ था, जिसमें 164 लोग संक्रमित हुए थे और 77 की मौत हुई थी।
ज्ञात हो कि इबोला एक दुर्लभ, लेकिन खतरनाक बीमारी है, जो संक्रमित जानवरों या लोगों के शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलती है। यह ज्यादातर अफ्रीका के कुछ हिस्सों में प्रकोप के रूप में फैलती है। इसके शुरुआती लक्षण फ्लू की तरह होते हैं, जैसे बुखार, सिरदर्द और शरीर पर चकत्ते। लेकिन यह तेजी से गंभीर रूप ले सकती है, जिससे उल्टी, रक्तस्राव और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इबोला वायरस चमगादड़ों, गैर-मानव प्राइमेट और मृग से इंसानों में फैल सकता है और फिर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाकर महामारी का रूप ले सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story