
x
नई दिल्ली: हरियाणा के चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने गड़बड़ी होने की आशंका जताई है। इसको लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। जिसको लेकर आयोग की तरफ से जांच करने का आश्वासन मिला है।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जयराम रमेश समेत कई कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को शिकायत को लेकर अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हमारे पास 20 शिकायत आई हैं, जिसमें सात लिखित शिकायत भी हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इलेक्शन कमीशन को अवगत कराया गया कि काउंटिंग के दिन 99 प्रतिशत बैटरी दिख रही थी और बाकी मशीनें जो सामान्य थी, वो 60 से 70 प्रतिशत दिखा रही थी। चुनाव आयोग ने हमें इसको लेकर आश्वासन दिया है। जिन तमाम मशीनों को लेकर हमने शिकायत की है, उन मशीनों को तब तक सील करने की मांग की गई है, जब तक उनकी जांच पूरी नहीं हो जाती।
उन्होंने आगे बताया कि हमने चुनाव आयोग से ये भी कहा कि अगले 48 घंटे में जो बाकी शिकायतें हमारे पास एकत्रित हो रही हैं। उसको उपलब्ध करा दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि वो शिकायतों को लेकर हमें लिखित जवाब देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





