अन्य

जेमिनी का एप गूगल ने भारत में किया लॉन्च, 9 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट

jantaserishta.com
18 Jun 2024 12:49 PM IST
जेमिनी का एप गूगल ने भारत में किया लॉन्च, 9 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट
x
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने भारत में जेमिनी का मोबाइल एप लॉन्च किया है। गूगल ने मंगलवार को अपने जेनेरेटिव एआई चैटबॉट जेमिनी का यह मोबाइल एप लॉन्च किया है।
इस एप की विशेषता यह है कि इसमें अंग्रेजी के साथ ही 8 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। मतलब साफ है कि गूगल का सबसे सक्षम एआई मॉडल जेमिनी एडवांस्ड भी अब 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। ऐसे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपनी पसंद की भाषा में किसी भी विषय की जानकारी प्राप्त करने और काम करने में मदद मिलेगी। इन दोनों एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, मराठी, तेलुगु और उर्दू में सपोर्ट उपलब्ध होगा। इसके साथ ही लोगों के सर्च करने के तरीके में भी बदलाव होगा।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, आज, हम भारत में जेमिनी मोबाइल एप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। हम इन स्थानीय भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ अन्य नई सुविधाओं में भी जोड़ रहे हैं।
इसकी जानकारी गूगल की तरफ से अपने ब्लॉग के जरिए साझा की गई है। जिसने भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया है उसके लिए जेमिनी को इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस पर भी आप अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं। जेमिनी का इस्तेमाल गूगल एप के जरिए आईओएस यूजर्स भी कर सकेंगे।
जेमिनी एप के बारे में बता दें कि यह आपको अपनी जरूरत के हिसाब से लिखने, बोलने, तस्वीर एड करने की अनुमति देता है। जेमिनी की विशेषता में सर्च, फोटो, वर्कस्पेस और एंड्रॉयड आदि शामिल हैं। जिसमें कोई भी उपभोक्ता प्रॉम्प्ट लिखकर इमेज जेनरेट कर सकते हैं।
गूगल की तरफ से जेमिनी को 6 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया गया था। यह मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग मॉडल(एमएमएलयू) पर आधारित है। यह साइबर अटैक से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story