अन्य

टीम की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे : मोहिंदर अमरनाथ

jantaserishta.com
31 Jan 2025 9:00 AM IST
टीम की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे : मोहिंदर अमरनाथ
x
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने घरेलू क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बाध्यता पर कहा कि टीम की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे।
भारत को घरेलू सीरीज में न्यूज़ीलैंड से मिली 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 की हार के बाद बीसीसीआई ने टीम के स्टार खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले रणजी मैच में मुंबई की तरफ से खेले जबकि विराट कोहली गुरूवार से शुरू हुए रणजी मैच में रेलवे के खिलाफ दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं।
रोहित और कोहली का बिना नाम लिए मोहिंदर अमरनाथ ने 'आईएएनएस' से कहा,'' खेल से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं होता जिसने आपको बनाया जहां से आपने खेलना शुरू किया वहां उस मैदान पर आपको समय देना पड़ेगा।''
उन्होंने कहा, ''जब इंसान यह सोच ले कि मैं खेल से बड़ा हूं, तब ऐसा होता है। इंसान जब सोचता है कि मैं खुद हूं तब ऐसी चीज देखने को मिलती हैं। खिलाड़ी आते-जाते रहेंगे, वक्त के साथ खेल चलता रहेगा।''
1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अमरनाथ ने कहा कि 11 के 11 खिलाड़ी सुपरस्टार होते हैं उनमें कोई फर्क नहीं होना चाहिए क्योंकि परफॉर्मेंस सब करते हैं।
अमरनाथ ने कहा,''टीम की भलाई और अच्छाई के लिए कड़े फैसले लेने चाहिए और घरेलू क्रिकेट कोई भी हो सबको खेलना अनिवार्य करना चाहिए जो बेहतर रहेगा।''
उन्होंने कहा,'' भारतीय टीम भारत में बेहतर करती है इसमें कोई शक नहीं। लेकिन अफ्रीका में, न्यूजीलैंड में, आस्ट्रेलिया में और इंग्लैंड में प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए जो नहीं है। ''
अमरनाथ ने साथ ही कहा, ''विदेशी खिलाड़ियों का शेड्यूल भी उसी तरीके का होता है। वह सभी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, क्लब क्रिकेट खेलते हैं और रेगुलर खेलते हैं।''
टी20 क्रिकेट को लेकर अमरनाथ ने कहा, ''यह मनोरंजन है इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन इसे मनोरंजन ही रहने दीजिये। इससे यह मत सोचें कि आप विश्व स्तरीय टीम बन जाएंगे जो संभव नहीं है। ''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story