अन्य

लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे गोगी, उनका निधन दुखद : मनीष तिवारी

jantaserishta.com
12 Jan 2025 8:38 AM IST
लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे गोगी, उनका निधन दुखद : मनीष तिवारी
x
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के निधन पर कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने दुख जाहिर किया।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि गुरुप्रीत सिंह गोगी लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वो लुधियाना कांग्रेस के काउंसलर और जिलाध्यक्ष भी थे, इसके अलावा लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। उनका जाना अत्यंत दुखद है। गुरप्रीत गोगी एक अच्छे इंसान थे। ईश्वर से हमारी दुआ है कि भगवान उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुखद हादसे को सहने का बल दे।"
बता दें कि पंजाब के लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की गोली लगने से शुक्रवार रात मौत हो गई। घायल विधायक को देर रात डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हालांकि, विधायक के परिवार का दावा है कि उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।
मीडिया से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने कहा, "परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली और उनके सिर में गोली लग गई। गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। "
उल्लेखनीय है कि गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी भी नगर निगम चुनाव लड़ी थीं , लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रजीत सिंह इंडी से हार गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story