अन्य

न्यूयॉर्क लौटीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा

jantaserishta.com
21 March 2025 12:27 PM IST
न्यूयॉर्क लौटीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा
x
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में कई सप्ताह तक शूटिंग करने के बाद आखिरकार न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। घर पहुंचकर उत्साहित अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला और खुशी जाहिर की। चोपड़ा ने बताया कि घर जैसा कुछ नहीं है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में शहर का नजारा है, जिसमें नदी, ऊंची इमारतें और हाईवे पर दौड़ती कारें दिखाई दे रही हैं। सामने की तरफ खिड़की है, जिसके बाहर रखे पेब्ल्स (छोटे-छोटे पत्थर) बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "घर जैसा कुछ नहीं।"
इससे पहले, अभिनेत्री ने वीडियो के जरिए एक महिला के स्वाभिमान की कहानी सुनाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक घटना का जिक्र किया, जिसमें वह एक अमरूद बेचने वाली महिला से प्रेरित हुईं।
वीडियो में अभिनेत्री कहती नजर आईं, “मैं ऐसा अक्सर नहीं करती, लेकिन आज मैं बहुत प्रेरित हुई। मैं न्यूयॉर्क जाने के लिए मुंबई से विशाखापट्टनम एयरपोर्ट जा रही थी और मैंने एक महिला को अमरूद बेचते हुए देखा।”
उन्होंने आगे बताया, “मुझे अमरूद बहुत पसंद हैं, इसलिए मैंने उसे रोका और पूछा कि सारे अमरूद कितने के हैं। उसने कहा ‘150 रुपये’, तो मैंने उसे 200 रुपये दिए और वह मुझे छुट्टे पैसे देने की कोशिश कर रही थी, तो मैंने कहा, 'आप प्लीज इसे रख लीजिए,' मगर उसने ऐसा नहीं किया। प्रियंका ने आगे कहा, “वह अमरूद बेचती थी और उसके पास कैश नहीं था, तो उसे लेने के लिए वह थोड़ी देर के लिए कहीं चली गई और लाल बत्ती के हरे होने से पहले (ट्रैफिक खुलने से पहले) वह वापस आ गई और उसने मुझे दो और अमरूद दिए। वह फ्री में पैसे नहीं चाहती थी। वास्तव में, मैं इससे बहुत प्रभावित हुई।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अपनी बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट, ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘एसएसएमबी29’ की बात करें तो इस प्रोजेक्ट में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में महेश बाबू की भूमिका भगवान हनुमान से प्रेरित बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रोजेक्ट 900-1,000 करोड़ रुपये के बड़े बजट में दो भागों में बनकर तैयार होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story