अन्य
महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देना बड़ा फैसला : गोपाल राय
jantaserishta.com
13 Dec 2024 8:38 AM IST

x
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अगले साल से हर महीने 2,100 रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आप की सरकार ने दिल्ली की हर महिला को एक हजार रुपये देने की योजना शुरू कर दी है और "चुनाव के बाद हम दिल्ली की हमारी सभी माताओं-बहनों को हर महीने 2,100 रुपये उनके अकाउंट में देंगे।"
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इस मुद्दे पर गुरुवार को आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा, "मार्च के महीने में हम लोगों ने बजट पास किया था। सरकार ने फैसला लिया था कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। लेकिन, (तत्कालीन मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से इस योजना का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पाया था। आज खुशी की बात है कि कैबिनेट में यह योजना पास हो गई है। आज अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है कि अगले साल चुनाव के बाद यह सम्मान राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। इस योजना का लाभ चुनाव के बाद महिलाओं को दिया जाएगा।"
आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि एक हजार रुपये का वादा पूरा हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने जो एक हजार रुपये की स्कीम दी थी उसे बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दिया गया है। चुनाव के बाद हर महिला के खाते में 2,100 रुपये डाले जाएंगे।
भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा है कि भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं समझता हूं कि जिसकी सरकार है वह चिंता करेगी। आज अरविंद केजरीवाल अपनी माताओं और बहनों को 2,100 रुपये की छोटी सी राशि दे रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। भाजपा फंड का बहाना छोड़े और सीधे कहे कि वह दिल्ली की माताओं और बहनों को पैसा नहीं देना चाहती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





