अन्य

हरियाणा के पलवल में युवती से छेड़छाड़, बचाने आए लोगों से भी मारपीट

jantaserishta.com
13 July 2024 8:33 AM IST
हरियाणा के पलवल में युवती से छेड़छाड़, बचाने आए लोगों से भी मारपीट
x
पलवल: हरियाणा के पलवल के अलीगढ़ रोड पर दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। वहीं, बीच-बचाव करने आए लोगों से भी आरोपियों ने मारपीट की।
इस अभद्रता का वीडियो वायरल हो रहा है। मनचलों ने वीडियो बना रहे लोगों से भी झगड़ा किया। हालांकि, चोरी से बनाई गई एक वीडियो वायरल हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए कुछ ही घंटों में एक आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया, "मैं और मेरी बहन बाजार से खरीदारी करके वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आरोपी ने हमारे साथ बदतमीजी की। हमने विरोध किया तो उसने मुझे नाले में गिरा दिया और बहन को मारने लगा। जो लोग बीच-बचाव करने आए, उनसे भी गाली-गलौज और मारपीट की। उसके पास पिस्तौल और चाकू भी था। उसने बहन के सिर पर चाकू से वार भी किया।"
पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि रास्ते में जा रही युवतियों को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारी। इसके साथ ही मारपीट और बदतमीजी भी की। वीडियो सामने आने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story