अन्य

दिल्ली में जनता का मिल रहा समर्थन, आम आदमी पार्टी की सरकार तय : गोपाल राय

jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:29 AM IST
दिल्ली में जनता का मिल रहा समर्थन, आम आदमी पार्टी की सरकार तय : गोपाल राय
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र सोमवार को जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र को दिल्ली की जनता की गांरटी करार दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल की गांरटी पर दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह मान रही है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बन रही है। आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग समाज के लोगों के साथ संवाद करके अलग-अलग समय पर इन सभी चीजों को जनता के सामने रखा है।
उन्होंने जिक्र किया कि गारंटी के रूप में एक साथ सभी गारंटी को प्रस्तुत किया गया है। हमने जो 15 गारंटी जारी की है, यह गारंटी नई सरकार बनने के बाद हम क्या करने वाले हैं, उसके बारे में है। हमें भरोसा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जनता हमें अपना समर्थन देगी।
पंजाब के अमृतसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जो भी इस घटना के दोषी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली के चुनावी महासमर में 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे की एंट्री हो गई है। इस पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह नारा दिखा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को न तो अपने संकल्प पत्र पर भरोसा है न तो केंद्र सरकार के काम पर भरोसा है और न जनता पर भरोसा है। उनके नेता कहीं भी कुछ भी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली के लोग मन बना चुके हैं कि उन्हें दिल्ली में काम करने वाली सरकार चाहिए। हमें उम्मीद है कि हम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे।
अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी करते समय अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले पांच साल में हम अपनी गांरटी को पूरा करेंगे। साथ ही केजरीवाल ने अपने नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली की जनता को अपनी 15 गारंटी गिनवाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story