अन्य
जेन जेड बहुत अलग जनरेशन, पैसे नहीं बल्कि अनुभव के लिए करते हैं काम : अमन गुप्ता
jantaserishta.com
22 March 2025 8:46 AM IST

x
नई दिल्ली: टेक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीएमओ, अमन गुप्ता ने कहा कि जेन जेड एक बहुत अलग जनरेशन है। ये लोग पैसे के लिए नहीं बल्कि अनुभव के लिए काम करते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि जेन जेड एक अलग जनरेशन है। इन्हें वह चीज करनी होती है जो कि इससे पहले की जनरेशन ने नहीं की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप इंस्टाग्राम पर होंगे, तो ये स्नैप चैट पर चले जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह जनरेशन पैसे के लिए नहीं काम करती है, बल्कि इसे अनुभव चाहिए। मैं अपनी कंपनी में जेन जेड को ऑफसाइट में कॉन्सर्ट पर ले जाता हूं और यह जनरेशन हमारी जनरेशन के मुकाबले अधिक स्मार्ट और चतुर है और साथ ही दुनिया की भी अधिक समझ रखती है।
गुप्ता ने कहा कि आप इन्हें कंट्रोल नहीं कर सकते। कई बार मुझे लगता है कि ये मेरे लिए नहीं, बल्कि मैं इनके लिए काम कर रहा हूं। हमें इस जनरेशन और इसके तौर तरीकों को समझने की आवश्यकता है, क्योंकि यह देश का भविष्य है।
इसके अतिरिक्त, गुप्ता ने कहा कि जब मैंने कारोबार करना शुरू किया था, तब हमें कोई मेंटर नहीं मिला। अलग-अलग कारोबार खोले बंद किए और कई बार नौकरी भी की, जिसके बाद बोट की शुरुआत हुई, लेकिन आज समय काफी बदल गया है। देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम के चलते कई मेंटर्स मौजूद हैं, जो नए कारोबारियों को गाइड कर सकते हैं।
इससे पहले, स्टार्टअप इंडिया की नौवीं वर्षगांठ पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में गुप्ता ने कहा था कि स्टार्टअप महाकुंभ एक बेहतरीन कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत पिछले साल हुई थी और यह दूसरा कार्यक्रम है। मैंने दुबई, सिंगापुर और फिनलैंड में स्टार्टअप कार्यक्रम देखे हैं। अब भारत भी इस तरह के कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है, जो देश के लिए बहुत अच्छी बात है। यह हर साल और बड़ा और बेहतर होता जाएगा और हम इसका हिस्सा बनकर खुश हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





