अन्य

गाजा: स्कूल पर इजरायली हमले में आठ लोगों की मौत

jantaserishta.com
19 Sept 2024 3:26 PM IST
गाजा: स्कूल पर इजरायली हमले में आठ लोगों की मौत
x
गाजा: गाजा शहर के पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों ने बुधवार को शुजाय्या इलाके में विस्थापित लोगों के आश्रय स्थल 'इब्न अल-हैथम' स्कूल पर बमबारी की।
गाजा सिविल डिफेंस ने एक प्रेस बयान में कहा, "हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप आठ पीड़ितों के शव बरामद किए हैं, जिनमें पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।" स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवाई हमले से स्कूल परिसर और क्लासरूम को भारी नुकसान पहुंचा। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसकी वायु सेना ने गाजा शहर में कमांड और कंट्रोल सेंटर में हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया, जिसे 'इब्न अल-हैथम' स्कूल के नाम से जाना जाता है। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 का अपहरण किया गया था।
इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और गाजा पट्टी में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। इजरायली हमलों में गाजा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 41,272 हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story