अन्य

इंडेक्सेशन क्लॉज के फैसले पर बोले गौरव गोगोई, हमारे दबाव के कारण मध्यम वर्ग को मिली राहत

jantaserishta.com
8 Aug 2024 8:20 AM IST
इंडेक्सेशन क्लॉज के फैसले पर बोले गौरव गोगोई, हमारे दबाव के कारण मध्यम वर्ग को मिली राहत
x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को दावा किया कि विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के दबाव के बाद केंद्र सरकार ने इंडेक्सेशन क्लॉज पर अपना फैसला वापस लिया।
गौरव गोगोई ने कहा कि बजट में इंडेक्सेशन के जो क्लॉज थे, वे पूरी तरीके से मध्यम वर्ग के विरोधी थे। हमारे दबाव के कारण मध्यम वर्ग को राहत मिली।
कांग्रेस नेता ने कहा कि 'इंडिया' ब्लॉक के दबाव के बाद बुधवार को केन्द्र सरकार ने इस पर रोल बैक की घोषणा की।
गौरव गोगोई ने जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से कम करने की मांग दोहराते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भी विपक्ष ने सरकार पर बहुत दबाव डालने की कोशिश की। लेकिन इस विधेयक पर वोटिंग नहीं हुई। विधेयक को लेकर कोई बातचीत भी नहीं की गई। सरकार इस पर कोई तकनीकी कारण दिखा रही है, जो बिल्कुल बेबुनियाद है।
उल्लेखनीय है कि लांग टर्म कैपिटल गेन में इंडेक्सेशन क्लॉज को हटाने के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story