अन्य

दूसरे जेल में भेजे गए गैंगस्टर नवाब सिंह व नीलू

jantaserishta.com
23 March 2025 7:57 AM IST
दूसरे जेल में भेजे गए गैंगस्टर नवाब सिंह व नीलू
x
कन्नौज: किशोरी से दुष्कर्म व गैंगस्टर के मुकदमे में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व उसके भाई नीलू यादव का दूसरी जेल में स्थानांतरण किया गया है।
एडिशनल एसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों की जेल को शासन के आदेश पर स्थानांतरित किया गया है। नवाब सिंह को बांदा वा नीलू यादव को कौशाम्बी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों भाइयों को जिला कारागार से रवाना कर दिया गया।
ज्ञात हो कि कन्नौज के एक अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से जेल में नवाब सिंह यादव के कई समर्थकों के एक साथ मिलने की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसपी विनोद कुमार से इस पर चर्चा की और सीओ सिटी कमलेश को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी। जांच में जब सीसीटीवी देखा गया तो शिकायत सच निकली। मिलाई के दौरान नवाब के कई समर्थक उससे मिल रहे थे। सीओ की जांच में और भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।
जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद शासन ने दोनों की जेल बदलने के आदेश जारी कर दिए। समर्थकों को इसकी भनक न लगे इसके चलते शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नवाब सिंह यादव को बांदा जेल, जबकि नीलू यादव को कौशाम्बी जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जांच में मामला सामने आने पर शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों की जेल बदलने के आदेश जारी किए हैं l इसी के चलते दोनों को अलग अलग जेलों में शिफ्ट किया गया है । दोनों भाई कई माह से जेल में बंद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story