अन्य
ऋषिकेश में लगातार बढ़ रही गंगा, जलस्तर खतरे के निशान के करीब
jantaserishta.com
7 July 2024 9:04 AM IST

x
ऋषिकेश: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। इसके कारण पहाड़ से मैदान तक 6-7 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई सड़कें और हाईवे बंद हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में पहाड़ से मलबा गिर रहा है। पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, बद्रीनाथ आदि जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। वही प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऋषिकेश में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
इसके कारण प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए नदी के आसपास के इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है, ताकि कोई अनहोनी न हो। ऋषिकेश प्रशासन मौसम विभाग की चेतावनी और मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद अलर्ट मोड पर है।
इसके बाद शनिवार देर रात गंगा नदी के किनारे और उसके आसपास के इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों को गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अपील कर रहे हैं कि वे तुरंत अपना घर छोड़ कर कही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने पूरे प्रदेश में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





