अन्य

'वक्फ विधेयक पर बहस में गांधी परिवार ने मुसलमानों का साथ छोड़ा'; अमित मालवीय ने की राहुल, प्रियंका की अनुपस्थिति की आलोचना

jantaserishta.com
6 April 2025 8:24 AM IST
वक्फ विधेयक पर बहस में गांधी परिवार ने मुसलमानों का साथ छोड़ा; अमित मालवीय ने की राहुल, प्रियंका की अनुपस्थिति की आलोचना
x
नई दिल्ली: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर तीखी बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुपस्थिति की भाजपा ने आलोचना की है और उन पर मुस्लिम समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया, जिसकी वे अक्सर वकालत करने का दावा करते हैं।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान दोनों प्रमुख कांग्रेस सांसदों की अनुपस्थिति के लिए निशाना साधा।
अमित मालवीय ने कहा, "मुस्लिम समुदाय को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए वे (मुसलमान) सुविधा से ज्यादा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के व्हिप के बावजूद प्रियंका वाड्रा उस दिन संसद में नहीं थीं, जब वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुसलमानों के स्वघोषित मसीहा राहुल गांधी के पास समय था, फिर भी उन्होंने विधेयक पर बोलना जरूरी नहीं समझा। इसे भावी पीढ़ियों के लिए दर्ज कर लिया जाए: जब जरूरत थी, गांधी परिवार और कांग्रेस ने मुसलमानों को छोड़ दिया, जिनके प्रतिनिधित्व का वे दावा करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस के व्हिप के बावजूद सदन से अनुपस्थित रहीं थीं। वक्फ विधेयक पर बहस के दौरान गांधी भाई-बहनों की अनुपस्थिति ने लोगों को चौंका दिया।
इस प्रकरण ने राजनीतिक बहस को और हवा दे दी है। आलोचकों ने कांग्रेस नेतृत्व पर उन मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने में विफल रहने का आरोप लगाया है, जिनका वे समर्थन करने का दावा करते हैं। भाजपा ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए गांधी परिवार की मुस्लिम हितों के कथित प्रतिनिधित्व में ईमानदारी पर सवाल उठाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story