अन्य
गोविंदा से मिले 'गदर-2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा, कहा- हीरो आदमी हैं वह
jantaserishta.com
4 Oct 2024 8:58 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को गोली लगने से उनके प्रशंसक और चाहने वाले चिंतित हैं। इसी बीच गुरुवार को बॉलीवुड मूवी 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
अनिल शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि गोविंदा के हालत में सुधार हो रहा है। वो दो-तीन दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे और अपने घर चले जाएंगे। उन्होंने उनकी हालत के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि गोविंदा मन से बहुत ही मजबूत और हीरो आदमी हैं। वह सबसे खुशी से बात कर रहे हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने को बाद वो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में वापसी करेंगे और जनता के बीच पहले की तरह डांस करते हुए नजर आएंगे।
इससे पहले बुधवार को गोविंदा को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था और उनकी हालत में तेजी से सुधार होने की बात कही जा रही है।
दरअसल, एक अक्टूबर की सुबह गोविंदा अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे इसी दौरान उनके पैर में गोली लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई।
सूत्रों के अनुसार अभिनेता कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी बंदूक को साफ करने के बारे में सोचा, लेकिन बंदूक का लॉक टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय बंदूक में छह गोलियां लोड थी। गोली उनके पैर पर लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के समय उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में थीं।
गोली लगने के बाद बॉलीवुड एक्टर से मिलने के लिए बॉलीवुड के तमाम कलाकारों का तांता लगा हुआ है, इससे पहले बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अस्पताल में गोविंदा से मिलने पहुंची थी। रवीना ने मीडिया से बात नहीं की और सीधे अस्पताल की इमारत के अंदर चली गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





