अन्य
हरियाणा में कानून-व्यवस्था का निकला जनाजा: अजय चौटाला
jantaserishta.com
12 July 2024 9:32 AM IST

x
करनाल: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टियां भाजपा को जमकर घेर रही हैं। जेजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल गया है।
अजय चौटाला गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करने के लिए करनाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में लोगों की सरेआम हत्या हो रही है। बदमाश बेलगाम हो गए हैं। सरेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है।
भाजपा कहती है कि, हमने जनता के लिए चौबीस घंटे दरवाजे खोल दिए। इसका मतलब साफ है कि, साढ़े तीन साल पहले दरवाजे बंद थे, जो चुनाव के चलते 6 महीने के लिए खोल दिए गए हैं। आप देख रहे हैं, कि प्रदेश में क्या हो रहा है ?
आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि, हम अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हम अपनी पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। हर जगह लोगों से हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं इनेलो और बीएसपी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि, शुभकामनाएं हैं।
बता दें, हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल तीन अक्टूबर को समाप्त होने वाला है। इसके चलते 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





