अन्य
शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत तक, सेलेब्स ने रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई
jantaserishta.com
15 March 2025 8:40 AM IST

x
मुंबई: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को उनके 51वें जन्मदिन पर प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकानाएं दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अजय देवगन ने उन्हें अपना भाई बताया। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने रोहित के और सफल होने की कामना की।
जन्मदिन पर अभिनेत्री काजोल, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी , रकुल प्रीत सिंह समेत कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।
बधाई देते हुए काजोल ने रोहित की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "आपका जन्मदिन आपकी फिल्म के सेट जितना ही शानदार और आपके एक्शन सीक्वेंस जितना ही पागलपन भरा हो! आपका जन्मदिन मंगलमय हो।"
शिल्पा शेट्टी ने अपनी और रोहित शेट्टी की एक कैंडिड तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक शेट्टी, आपको ब्लॉकबस्टर, खुशी, प्यार और हमेशा सेहतमंद रहने की शुभकामनाएं। आप अपने एक्शन सीक्वेंस से ऊंची उड़ान भरें।"
अजय देवगन ने अपने "भाई" रोहित शेट्टी को एक मजेदार पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें एक खिलौने वाली कार एक खिलौने वाले ट्रक से टकरा जाती है - रोहित शेट्टी की खास एक्शन शैली की ओर इशारा करते हुए देवगन ने कैप्शन में लिखा, "तेरे हिस्से के भी आज मैंने ही उड़ा दिए... उस आदमी को जन्मदिन मुबारक, जिसने पागलपन को एक मैजिक जैसा बना दिया।"
अजय देवगन और रोहित शेट्टी के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'जमीन', 'गोलमाल' फ़्रैंचाइजी, 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स', 'सिंघम सीरीज और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





