अन्य

मुजफ्फरपुर में 'बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ' का चौथा जिला सम्मेलन संपन्न

jantaserishta.com
9 Dec 2024 8:55 AM IST
मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ का चौथा जिला सम्मेलन संपन्न
x
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को 'राज्य विद्यालय रसोइया संघ' का चौथा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 13 प्रखंडों से आए रसोइया शामिल हुए। भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य और 'बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ' की राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में काम करते हुए सार्वजनिक संपत्ति बेच रही है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। हिंदू-मुसलमानों के बीच खाई पैदा की जा रही है और मजदूर वर्ग को आपस में बांटा जा रहा है। रसोइयों और स्कीम वर्करों से मामूली पैसे पर काम करवाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए संगठित होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि रसोइयों को कम पैसा मिलता है, उसके बाद भी यह पैसा समय पर नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। लेकिन, गरीब महिलाओं की नहीं सुनते।
ऐक्टू के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने संघर्ष की घोषणा करते हुए कहा कि जो सरकार रसोइया और मजदूरों के लिए काम नहीं कर रही है, उस सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे और रसोइयों को सरकारी कर्मी का दर्जा और उचित मानदेय दिलाएंगे। रसोइया संघ के जिला सचिव परशुराम पाठक ने भरोसा जताया कि सभी प्रखंडों में रसोइयों का संगठन बनाते हुए लड़ाई को बुलंदी पर ले जाएंगे।
ऐपवा नेता रानी प्रसाद ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण का केवल नारा दे रही है। लेकिन, उनसे कम पैसों पर काम लेकर उन्हें हकीकत में कमजोर बना रही है। रसोइयों को समय पर मानदेय नहीं मिलता और छह महीने का मानदेय बकाया है। सम्मेलन में 31 सदस्यों की जिला कमेटी चुनी गई। इसमें लीला देवी को अध्यक्ष और परशुराम पाठक को सचिव चुना गया। सम्मेलन के बाद हरी सभा चौक स्थित माले पार्टी कार्यालय से सरोज चौबे के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story