अन्य

धनबाद में जीटी रोड पर ट्रक-कार की टक्कर में चार युवकों की मौत, एक गंभीर

jantaserishta.com
19 Jun 2024 10:06 AM IST
धनबाद में जीटी रोड पर ट्रक-कार की टक्कर में चार युवकों की मौत, एक गंभीर
x
धनबाद: झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के साथ हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची।
कार की हालत यह थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन मंगाई गई। भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। चार की मौत हो चुकी थी। एक युवक को बेहद गंभीर हालत में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच भेजा गया।
कार में शराब की बोतल भी मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार चला रहा युवक नशे में रहा होगा। हादसे के कारण हावड़ा-दिल्ली रोड पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story