अन्य

वाराणसी के बाबा विश्वनाथ धाम की आय में चार गुना की वृद्धि

jantaserishta.com
24 Jun 2024 2:33 PM IST
वाराणसी के बाबा विश्वनाथ धाम की आय में चार गुना की वृद्धि
x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद इसकी आय में चार गुना की वृद्धि हुई है। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में आय 22 से 23 करोड़ के आसपास थी, जो 2023-24 में बढ़कर 86 करोड़ हो चुकी है।
विश्वनाथ धाम के विस्तार और सुविधाओं के बाद पिछले सात साल में बढ़े दान के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
आकंड़ों के अनुसार मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़ दर्ज की गई। काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर निरीक्षण और मार्गदर्शन में कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
कोरोना महामारी की वजह से साल 2020-21 के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई थी, लेकिन अब इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हर दिन बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। यह धाम करीब 5 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसकी कुल लागत 900 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 23 इमारतें और 27 मंदिर हैं।
अब, श्रद्धालु गंगा घाट से सीधे कॉरिडोर के रास्ते बाबा के दर्शन आसानी से कर पा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। देश ही नहीं बल्कि विश्वभर से लोग यहां कि प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और भव्यता को देखने आते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story