अन्य

अमेरिका के केंटकी में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

jantaserishta.com
7 July 2024 8:53 AM IST
अमेरिका के केंटकी में गोलीबारी में चार लोगों की मौत
x
वाशिंगटन: अमेरिका के केंटकी के एक घर में शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। फ्लोरेंस पुलिस विभाग के अनुसार, चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस प्रमुख जेफ मैलेरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अधिकारी शनिवार को सुबह करीब 3 बजे फ्लोरेंस के एक घर पर पहुंचे तो वहां लोगों को को गोली मारी गई थी। घर के मालिक के बेटे के जन्मदिन की पार्टी के लिए लोग यहां इकट्ठा हुए थे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के आने से पहले ही एक वाहन में बैठकर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने बताया कि भागते समय संदिग्ध का वाहन सड़क से उतरकर खाई में गिर गया। बाद में पुलिस ने संदिग्ध ने खुद को गोली मारने के घाव के साथ पाया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पार्टी में मौजूद लोगों ने संदिग्ध को पहचान लिया और पुलिस को उसकी पहचान बताई। मैलेरी के अनुसार, उस पर पहले भी यौन अपराध का आरोप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story