अन्य
पश्चिमी तट में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत
jantaserishta.com
11 Jun 2024 8:24 AM IST

x
रामल्लाह: फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिमी तट के शहर रामल्लाह के कफ्र निमाह गांव में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा के अनुसार, सोमवार को एक इजरायली विशेष बल ने गांव के पास एक वाहन पर गोलीबारी की और फिर गांव में घुसने के लिए आगे बढ़े, जिसके बाद वहां टकराव शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आधिकारिक फिलिस्तीनी आंकड़ों के हवाले से बताया कि अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम में इजरायली सेना द्वारा 530 से अधिक फिलिस्तीनियों की हत्या की गई है।
हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। उस हमले में 1,200 लोग मारे गये थे और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया गया था। उसके बाद से इजरायल ने गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया है जो अब भी जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





