अन्य

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में चार की मौत, चार अन्य घायल

jantaserishta.com
10 Jun 2024 2:04 PM IST
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में चार की मौत, चार अन्य घायल
x
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मनोटा गांव के पास सोमवार को दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान लकी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे।
हसनपुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) दीप कुमार पंत ने बताया, "यह हादसा अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दो कारों में टक्कर हो गई। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।"
मृतक आपस में करीबी दोस्त थे और यूट्यूबर भी थे। वे किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story