अन्य

इराक में हवाई हमले में चार आईएस आतंकी मारे गए

jantaserishta.com
21 Oct 2024 8:25 AM IST
इराक में हवाई हमले में चार आईएस आतंकी मारे गए
x
बगदाद: इराकी सेना ने कहा कि रविवार को इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक वरिष्ठ सदस्य सहित चार आतंकवादी मारे गए।
इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान के अनुसार, इराकी सैन्य खुफिया द्वारा कई दिनों की निगरानी के बाद हवाई हमला किया गया।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ ने बताया कि हवाई हमले के परिणामस्वरूप प्रांत में आईएस समूह के नेता सहित चार आईएस आतंकवादी मारे गए, जबकि हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक बेल्ट, संचार उपकरण और विभिन्न रसद आपूर्ति नष्ट हो गई।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के कुछ सदस्‍य शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ क्षेत्रों में हैं, और व सुरक्षाबलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story